रतलाम जिला पुलिस ने चिकलाना में पकड़ी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, आरोपी के घर में ही बड़ी मात्रा में बना रहे थे ड्रग्स
पुलिस को बड़ी सफलता, कई दिनों से रैकी कर दी दबिश, कई आरोपी गिरफ्तार
रतलाम. अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ने में रतलाम जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल और राकेश काका सहित जिले भर के पुलिस फोर्स ने देर रात चिकलाना में एक आलीशान घर में दबिश दी। जहां अंदर एक लाला परिवार के सदस्य सहित कई लोगों द्वारा एमडी ड्रग्स बनाई जा रही थी।
पुलिस ने घर मालिक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स भी जब्त हुई। देर रात अचानक गांव में कई पुलिस वाहन और फोर्स पहुंचा। और जैसे ही लोगों को मालूम पड़ा तो हड़कंप मच गया। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रतलाम जिला पुलिस की यह बहुत बड़ी सफलता बताई जा रही हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर जावरा सीएसपी, एसडीओपी, कालूखेड़ा थाना प्रभारी सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी मौजूद है। कार्रवाई अभी जारी है और पुलिस दोपहर तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस ड्रग्स सिंडिकेट में दिलावर खान पठान का नाम सामने आ रहा है। पुलिस को घर में से कुछ हथियार मिलने की भी सूचना है।
एसपी अमित कुमार ने देर शाम यह किया खुलासा
अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 10 किलो 930 ग्राम एमडी, एमडी बनाने की सामग्री, अवैध हथियार, चारपहिया वाहन जप्त, 16 आरोपी गिरफ्तार
16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिनांक 16.01.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर दबिश दी गई। जहाँ अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर 16 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ एमडी का निर्माण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 10 किलो 930 ग्राम एमडी, एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण, दो चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया है।
अवैध हथियार बरामद ;- आरोपी के घर की गहन तलाशी में 02 अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
राष्ट्रीय पक्षी मयूर का रेस्क्यू– घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है।
थाना कालूखेड़ा पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 अंतर्गत धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ये है गिरफ्तार आरोपी
1. दिलावर पिता फिरदौस लाला निवासी चिकलाना
2. याकूब पिता फकीरगुल खान निवासी देवल्दी
3. इमरान पिता इस्माइल खान निवासी चिकलाना
4. शोएब पिता अलीम खान निवासी भीलवाड़ा
5. अजहर पिता दिलावर खान निवासी चिकलाना
6. अयाज पिता दिलावर खान निवासी चिकलाना
7. विनोद पिता बाबूनाथ निवासी बरखेड़ी
8. विक्रम पिता बाबूनाथ निवासी बरखेड़ी
9. रईस पिता रहीम गुल निवासी चिकलाना
10. शाहबाज पिता मीर बादशाह निवासी देवलदी
11. फरीदा पति दिलावर खान
12. बखमीना पति याकूब खान
13. फिजा पति अजहर खान
14. शायना पति दिलावर लाला
15. मुमताज पति इस्माइल खान पठान
16. एक नाबालिक आरोपी
इस पुलिस टीम सराहनीय भूमिका ;- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. नारायण जादौन, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. दिलीप रावत, आर मयंक व्यास, आर ललित जगावत, आर राधेय, आर धीरज, आर रवि चंदेल, आर हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।
