अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने उपलई ग्रिड भी घेरा, एक दिन पहले कालूखेड़ा ग्रिड घेरा था

ग्रिड प्रभारी द्वारा फोन पर अभद्रता करने से भड़के ग्रामीण, पुलिस भी पहुंची

अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने उपलई ग्रिड भी घेरा, एक दिन पहले कालूखेड़ा ग्रिड घेरा था

रतलाम. ग्रामीण क्षेत्र में कुछ दिनों से लोड शेडिंग के नाम पर एक से डेढ़ घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। यह अघोषित कटौती कभी भी हो जाती है। खासकर रात के समय कटौती होने से ग्रामीण ज्यादा परेशान है। ऐसी बिजली कटौती की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने 27 जुलाई 2026 की रात 10 बजे उपलई ग्रिड पहुंचकर घेराव कर दिया।

          ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने जब लाइट चालू करने के लिए ग्रिड प्रभारी से फोन पर बात की तो लाइट चालू करने के बजाय अभद्रता की। इससे ग्रामीण और ज्यादा भड़क गए। ग्रामीण इतने नाराज हो गए कि लोड शेडिंग खत्म होने के बाद जब ऑपरेटर ने सप्लाई चालू करना चाही तो ग्रामीण अड़ गए और बोले कि पहले ग्रिड प्रभारी को मौके पर बुलाकर माफी मंगवाओ तब लाइट चालू करने देंगे। इस बात को लेकर माहौल गर्मा गया और मौके पर सरसी चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम भी पहुंची है तथा ग्रामीण और बिजली अधिकारियों के बीच समन्वय बैठाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

       इधर एक दिन पहले रविवार रात ग्राम कालूखेड़ा में भी लोगों ने ग्रिड का घेराव करके नाराजगी जाहिर की थी। लोगों का कहना है कि यदि कटौती करना ही है तो दिन में करें। रात में करने से ज्यादा परेशानी होती है और बारिश के मौसम में जीव जंतुओं का खतरा भी रहता है। हालांकि बिजली अधिकारी बता रहे हैं कि लोड शेडिंग उनके हाथ में नहीं है। आगे से मैसेज मिलने पर कटौती करना पड़ती है।

ग्रिड घेराव और नारेबाजी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/Rrz6b2WZf8c?feature=share