हुंडी दलाली के लेनदेन में फिर नया झोल : अब बजाजखाना के कपड़ा व्यापारी के खिलाफ थाने में हुई शिकायत

निवेश के नाम पर रुपए लेने के बाद वापस नहीं लौटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हुंडी दलाली के लेनदेन में फिर नया झोल : अब बजाजखाना के कपड़ा व्यापारी के खिलाफ थाने में हुई शिकायत

जावरा. नगर में व्यापार की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हुंडी चिट्ठी पर नगद रुपए की लेनदेन है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें झोल हो रहा है। करीब 6 महीने के दरमियान यह तीसरा मामला है जिसमें कुछ निवेशकों ने रुपए वापस नहीं लौटने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।

       हाल ही में नगर के कुछ निवेशकों और व्यापारियों ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन को एक आवेदन दिया। जिसमें बताया कि बजाजखाना निवासी किसी संदीप व्यापारी के द्वारा लालच देकर निवेश के नाम पर रुपए उधार लिए गए और उनको वापस लौटाया नहीं जा रहा है। यह अमानत में खयानत जैसा मामला है। हमें हमारे रुपए वापस दिलाने की व्यवस्था करने के साथ ही संबंधित पर कार्रवाई करें। वैसे बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने शिकायत करी वह पहले विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पास गए थे। वहां से थाने पहुंचे लेकिन जब दो-तीन दिनों तक किसी प्रकार की हलचल नहीं देखी तो फिर आज मीडिया में मामला उजागर किया। आए दिन निवेश के नाम पर रुपए लेकर वापस नहीं लौटने की यह जो शिकायतें थाने तक पहुंच रही है। इससे जावरा के मार्केट में हुंडी दलाली पर निवेश का बिजनेस अपनी साख भी होता जा रहा है।