सोलंकी को बड़नगर, काजी को उज्जैन उत्तर, कड़पा को नीमच, श्रोत्रिय को सांवेर और डीपी को जावद विधानसभा प्रभारी बनाया
कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया, इसी की प्रोग्रेस के लिए दी जिम्मेदारी, एसआईआर की निगरानी भी करेंगे
रतलाम. कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। पार्टी पदााधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के तहत 5 करोड़ हस्ताक्षर करवाने के लिए कार्यकर्ता एक समन्वित अभियान शुरू करेंगे। घर-घर जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे। इसी अभियान के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए है। ये प्रभारी मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) की मॉनिटरिंग भी पार्टी स्तर से करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने जिन विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की है। उनमें कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी को बड़नगर विधानसभा, निजाम काजी को उज्जैन नार्थ विधानसभा, मोहम्मद यूसुफ कड़पा को नीमच, डी.पी. धाकड़ को जावद और वरुण श्रोत्रिय को सांवेर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि जावरा विधानसभा की जिम्मेदारी सुरेंद्र कुमावत और आलोट विधानसभा की जिम्मेदारी मंगेश सिंघाई के साथ ही जितेंद्र मंडोवरा को दी है। जिलेभर से और भी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है।
विज्ञापन


