जावरा से महेश सोनी जिला महामंत्री, कीर्ति शरण सिंह व प्रदीप चौधरी उपाध्यक्ष बने

भाजपा रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यकारिणी घोषित की, जनपद अध्यक्ष हाड़ा को मंत्री बनाया

जावरा से महेश सोनी जिला महामंत्री, कीर्ति शरण सिंह व प्रदीप चौधरी उपाध्यक्ष बने

महेश सोनी, महामंत्री

कीर्तिशरण सिंह, उपाध्यक्ष

प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष

रतलाम. लंबे इंतजार के बाद 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें जावरा क्षेत्र से विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के नजदीकी महेश सोनी को जिला महामंत्री बनाया है। वहीं सांसद सुधीर गुप्ता के खेमे से प्रदीप चौधरी को एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों में से कीर्ति शरण सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय खेमे से जावरा जनपद अध्यक्ष रुक्मिणी हाड़ा को मंत्री बनाया है।

 

ये है जिला कार्यकारिणी के 21 पदाधिकारियों के नाम

महामंत्री : महेश सोनी, जयवंत कोठारी

उपाध्यक्ष : क्रांति जोशी, प्रदीप चौधरी, अनिता कटारिया, पदमा जायसवाल, कीर्तिशरण सिंह, प्रहलाद राठौर, विप्लव जैन, सोनू यादव

मंत्री: अशोक पंडिया, प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, कैलाशीबाई चारेल, रुकमणी हाड़ा, राजेेंद्र शांतिलाल पाटीदार

कोषाध्यक्ष : पवन सोमानी

सह कोषाध्यक्ष : राजेंद्र पाटीदार होस्टल वाले

सह कार्यालय मंत्री : राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह