करंट से बच्ची की मौत, जिंदा समझकर फिर से अस्पताल ले गए लेकिन नहीं बची जान

करंट से बच्ची की मौत, जिंदा समझकर फिर से अस्पताल ले गए लेकिन नहीं बची जान

रतलाम. जिले के पिपलौदा विकासखंड के गांव रियावन में एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 8 साल की तनू पिता राहुल मोगिया 7 अक्टूबर को घर में खेल रही थी। तभी चक्की के पास खुले तार से उसे करंट लगा। परिवार के लोग तनू को लेकर जावरा पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर्स ने मृत बता दिया। इसके बाद परिजन तनू को वापस रियावन ले गए लेकिन घर जाने के बाद परिजन को लगा कि बच्ची अभी भी जिंदा है। इसलिए वे फिर से बच्ची को लेकर जावरा अस्पताल गए। हालांकि वहां डॉक्टरों ने फिर से चेकअप किया, जिसमें बच्ची मृत मिली। इसके बाद परिजन वापस उसे रियावन घर ले गए है।

विज्ञापन

विज्ञापन