जावरा के व्यापारी के ट्रक से पिकअप वाले बदमाश चुरा गए 7 बोरी सोयाबीन
व्यापारी पवन पाटनी का था सोयाबीन, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस कर रही जांच
रतलाम. जावरा के मंडी व्यापारी पवन पाटनी के सोयाबीन भरे ट्रक से 3-4 जून की मध्य रात्रि में कुछ पिकअप सवार बदमाश 7 बोरी सोयाबीन चोरी करके ले गए। ये ट्रक अरनियापीथा मंडी के पास फोरलेन स्थित एक तौल कांटे के पास खड़ा था। देररात कुछ बदमाश मंडी तरफ से पिकअप लेकर आए और ट्रक का तिरपाल काटकर उसमें से 7 बोरी सोयाबीन चोरी करके ले गए। ड्राइवर ने व्यापारी को घटनाक्रम बताया तो फिर इसकी सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी। औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने तौल कांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पिकअप को ढूंढना शुरू कर दिया है ताकि उसके जरिये आरोपियों तक पहुंच सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

