जावरा के पास ग्राम डोडियाना में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा

जावरा के पास ग्राम डोडियाना में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा

रतलाम. जिले के जावरा ब्लॉक के ग्राम डोडियाना में रात करीब 9:30 बजे एक खेत में किसानों को मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्होंने बांस से मगरमच्छ का मुंह दबाया तथा रस्सी से उसको बांधकर पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर से उसे समीप स्थित मलेनी नदी ले गए और वहां पानी में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही किसान तिल के खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे थे। उन्हें हलचल की आवाज सुनाई दी। नजदीक गए तो मगरमच्छ दिखा। जिससे वह डर गए। गांव में जैसे ही सूचना दी दहशत फैल गई। सभी ग्रामीण इकट्ठा हुए और जैसे तैसे मगरमच्छ को पकड़ लिया। फिर उसे नदी में छोड़ा है। हालांकि इस मामले में वन विभाग को कोई सूचना नहीं है।

Advt