करणी सेना ने किया हाईवे जाम, हरदा में जीवन सिंह और समर्थकों की गिरफ्तारी से है नाराज
पुलिस की समझाइश के बाद माने कार्यकर्ता, करणीसेना ने कहा ये सांकेतिक प्रदर्शन था

रतलाम. जिले में जगह-जगह करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर पर हाईवे जाम किया। जावरा में भी जोयो तिराहे के पास महू-नीमच हाईवे और जावरा-उज्जैन टू लेन दोनों पर वाहनों को रोक दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स पहुंचा और महू-नीमच हाइवे को तत्काल चालू करवाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक उज्जैन तरफ का ट्रैफिक रोके रखा। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ यातायात बहाल करवाने में लगा। दोपहर 3.30 बजे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद कार्यकर्ता मान गए और यातायात बहाल हो गया। दरअसल हरदा जिले में प्रदर्शन के दौरान वहां की पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। वहां लाठीचार्ज भी हुआ था। इसी से यहां कार्यकर्ता नाराज हैं और हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया है। करणीसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सांकेतिक प्रदर्शन था। प्रदर्शन के दौरान एक एम्बुलेंस वहां से निकली, जिसे कार्यकर्ताओं ने रास्ता देकर व्यवस्थित निकाला भी है।
प्रदर्शन करते हुए करणीसेना परिवार के कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान एक एम्बुलेंस वहां से निकली, जिसे कार्यकर्ताओं ने रास्ता दिया
करणीसेना परिवार के प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान।