जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने कार्यभार संभाला, रीवा में ईमानदार तेज-तर्रार एसडीएम की छवि बनाई

1 अक्टूबर को रीवा अधिवक्ता संघ ने लड्‌डूओं से तौलकर आईएएस जैन को रतलाम के लिए विदाई दी थी

जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने कार्यभार संभाला, रीवा में ईमानदार तेज-तर्रार एसडीएम की छवि बनाई

रतलाम. नवागत जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने 6 अक्टूबर 2025 सोमवार को रतलाम जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। वे वर्ष 2021 बैच की आईएएस अधिकारी है और इसके पहले रीवा में एसडीएम रही हैं। वहां इन्होंने ईमानदारी और कड़े निर्णयों के साथ तेज-तर्रार एसडीएम की छवि बनाई और जनता में सक्रिय तथा लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी की पहचान भी हासिल की है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि जब रीवा से इनकी पदोन्नती रतलाम जिला पंचायत सीईओ पद के लिए हुई तो 1 अक्टूबर को रीवा में वहां के अधिवक्ता संघ ने लड्‌डूओं से तौलकर इन्हें विदाई दी। अधिवक्ता संघ ने आईएएस अधिकारी वैशाली जैन की कार्यप्रणाली की सराहना की। वहीं जैन भी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि जो काम हुए वे सबके सहयोग से हुए है। बताया जा रहा है कि रीवा में जैन ने एसडीएम रहते हुए भ्रष्टाचार, खाद्यान कालाबाजारी और भू-अर्जन घोटाले सहित कई मोर्चों पर सख्त कार्रवाई की और इसी से उन्होंने वहां कड़े निर्णय लेने वाली मजबूत अधिकारी की पहचान हासिल की है।

सोमवार को रतलाम में सीईओ जैन ने ज्वाइनिंग के तुरंत बाद कलेक्टोरेट में हुई टीएल बैठक में शामिल होकर कामकाज भी शुरू कर दिया। टीएल बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह ने भावांतर योजना के क्रियान्वयन के साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप के स्टाक नष्टिकरण और विक्रय संबंधी जांच-पड़ताल के निर्देश दिए। अन्य विभागों को भी सक्रियता से कार्य करते हुए अच्छे परिणाम देने के लिए निर्देशित किया है।

रीवा में अभिभाषक संघ ने लड्‌डूओं से तौलकर आईएएस अधिकारी जैन को वहां से रतलाम के लिए विदाई दी।

विज्ञापन