जावरा में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और ज्वेलरी ले गए बदमाश

जावरा में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और ज्वेलरी ले गए बदमाश

रतलाम. जिले के जावरा शहर में 29 अप्रैल 2026 को दिन दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। यह वारदात अबु सईद दरगाह के पास हिंदू छिपापुरा स्थित असलम शेख के घर में हुई। परिवार सुबह 11 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस आकर देखा तो गेट खुला था और अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था। वहां से करीब सवा लाख रुपए नकद और सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी हुई है। असलम के भाई जाफर ने बताया कि महीनेभर बाद छोटे भाई अकरम की शादी है। उसकी तैयारी के लिए नकद रुपए घर में रखे थे लेकिन चोरी हो गए। सिटी पुलिस थाने में सूचना दी है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद वस्तुस्थिति पता चलेगी। बहरहाल घर में चोरी होने की सूचना से पूरा परिवार परेशान है।