लव जिहाद : सीतामऊ तहसील की शादीशुदा लड़की से जावरा में शादी की थी प्लानिंग, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

मंदसौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी साहिल पर दर्ज की अपहरण व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की एफआईआर

लव जिहाद : सीतामऊ तहसील की शादीशुदा लड़की से जावरा में शादी की थी प्लानिंग, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

रतलाम. जिले के जावरा में 23 सितंबर 2025 को कथित लव जिहाद का मामला उजागर हुआ। मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के रावटी क्षेत्र की एक शादीशुदा लड़की से साहिल खान जावरा कोर्ट परिसर में मैरिज करने की प्लानिंग से आया था। साहिल मूलत: जावरा का निवासी है लेकिन कुछ साल पहले नीमच शिफ्ट हो गया और अभी कुछ महीनों से ट्रैवल एजेंसी पर काम करता था। वहीं कहीं पर लड़की से पहचान हुई। जावरा में हिंदू संगठनों ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस के सुपर्द कर दिया।

               दरअसल ये जावरा में एक एडवोकेट के चैंबर में बैठकर लिव इन का सर्टिफिकेट बनवाने की तैयारी में थे। इस बीच हिंदू संगठनों को सूचना मिल गई और वे कोर्ट परिसर पहुंचे। जहां से युवक-युवती दोनों को पकड़ा और फिर सिटी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब सिटी थाना पुलिस ने लड़की के माता-पिता काे सूचित कर दिया है। वे मंदसौर से जावरा पहुंच रहे है। इधर हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिटी थाने पहुंच गए है। वे साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेजने की मांग कर रहे है। सीएसपी युवराज सिंह चौहान व सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने भी थाने में युवक और युवती से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

                उधर मंदसौर सिटी कोतवाली थाने में युवती के पिता ने आरोपी साहिल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 और मप्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 5 में एफआईआर दर्ज करवाई है। ये धाराएं शादी के लिए जबरन अपहरण करने और धर्म परिवर्तन पर रोक से संबंधित है। युवती अभी मंदसौर में ही रहती थी और अभिनंदन कॉलोनी क्षेत्र से अपहरण हुआ। इसलिए मंदसौर कोतवाली ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। 

रात करीब 11:00 बजे मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस जावरा पहुंची और युवक युवती दोनों को यहां से मंदसौर ले गए हैं।

जावरा सिटी थाने के बाहर रात करीब 11:00 बजे तक हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। आरोपी को मंदसौर ले जाने के बाद मामला शांत हुआ।

जावरा सिटी पुलिस थाना परिसर में हिंदू संगठन के लोग इकट्‌ठा हुए और एफआईआर की मांग कर रहे है।