ग्राम धतरावदा में जमीन विवाद में मामा भांजे के बीच मारपीट, भांजे की मौत, गंभीर घायल मामा रेफर

रिंगनोद थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, मृतक का नाम अमृत पाटीदार है

ग्राम धतरावदा में जमीन विवाद में मामा भांजे के बीच मारपीट, भांजे की मौत, गंभीर घायल मामा रेफर

रतलाम. रिंगनोद पुलिस थाना क्षेत्र के गांव धतरावदा में शनिवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर मामा और भांजे के बीच मारपीट हो गई। पत्थरों से हुई मारपीट में भांजे अमृतलाल पाटीदार की मौत हो गई। वहीं इसी मारपीट में मामा बद्रीलाल ( समरथ ) पाटीदार भी गंभीर घायल हो गया है। जिसे रतलाम इलाज के लिए रेफर किया गया है। रिंगनोद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।