जावरा-उज्जैन बायपास पर वेल्डिंग दुकान संचालक से 50 हजार रुपए छिन गए बदमाश
ग्राम लोहारी में भी दो दिन पहले नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, एक महिला के जेवर ले गए व दुकान से नगदी चोरी
रतलाम. जिले के जावरा में 5 अक्टूबर की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच कुछ बदमाश एक वेल्डिंग दुकान संचालक सलीम खान से करीब 50 हजार रुपए छिनकर ले गए। जावरा उज्जैन बायपास रोड किनारे स्थित वेल्डिंग दुकान संचालक सलीम खान ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह दुकान में बैठकर वेल्न्डिंग कार्य कर रहा था। तभी पीछे से कुछ बदमाश आए। उन्होंने पकड़ा तथा मुंह दबा दिया। फिर डरा-धमकाकर दोनों जेब से रुपए छिनकर ले गए। वे करीब 50 हजार रुपए ले गए है। उन्हें पीछे से भागते हुए देखा है। कौन थे ये नहीं मालूम। सूचना पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया और फरियादी सलीम खान से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर गांव लोहारी में भी दो दिन पहले 2 अक्टूबर की रात दो स्थानों पर चोरी की घटना सामने आई है। एक जगह से महिला को डरा धमका कर बदमाश उसके जेवर ले गए। वहीं एक घर से अलमारी चोरी लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। एक अन्य वारदात भी पता चली, जिसमें महू नीमच हाइवे स्थित नीम वाला ढाबा के पास सांवरिया स्टील दुकान में भी चोर घुसे और वहां से नगदी चोरी करके ले गए है। इस मामले में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

