राजेंद्र जयंत परिसर में सूने मकान में घुसे चोर, ज्वेलरी व नगदी ले गए
रतलाम. जावरा नगर में राजेंद्र जयंत परिसर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में बीती रात चोर घुस गए। ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने आलमारी से करीब 70,000 रुपए नगदी और सोने का पेंडल तथा चांदी की पायल सहित अन्य ज्वैलरी चोरी कर ली। और भाग गए। मकान मालिक दीपक प्रजापत बाहर गए हुए थे। इसलिए घर पर ताला लगा था। जैसे ही कॉलोनी के लोगों को वारदात की जानकारी मिली उन्होंने दीपक को फोन लगाकर वापस बुलाया और सिटी थाने पर सूचना दी। मामले में पुलिस ने बदमाशों की सर्चिंग शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि जल्दी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
इधर 26 जुलाई 2026 की रात में ही धाकड़ धर्मशाला के पास मोहन परिसर रोड स्थित एक वेफर्स एजेंसी में भी चोरी हो गई। वहां के संचालक हेमंत कुमार जैन के मुताबिक करीब ढाई लाख रुपये नगद और कोल्ड ड्रिंक की पेटी बदमाश चोरी कर गए। उसके भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।