जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज
रतलाम. करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण बाछड़ा समुदाय के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कुछ दिन पहले एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि 30 जनवरी को माननखेड़ा चौकी परिसर में घेराव के दौरान और 17 मार्च को रतलाम में प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इससे आहत है। ज्ञापन में यह भी बताया था कि जीवन सिंह की तरफ से धमकी दे गई थी। इसीलिए रिंगनोद थाना पुलिस ने जांच के बाद शेरपुर के खिलाफ डराने धमकाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जीवन सिंह के खिलाफ इसी सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इसके पहले पिपलोदा थाने में रास्ता रोकने के संदर्भ में भी जीवन सिंह सहित पांच लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन