बलराम जन्मोत्सव पर अच्छी पहल : पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने कलश पर पौधे रखकर चली महिलाएं

श्री धाकड़ युवा संघ ने भगवान बलरामजी की झांकी के साथ निकाली हरियाली कलश यात्रा

बलराम जन्मोत्सव पर अच्छी पहल : पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने कलश पर पौधे रखकर चली महिलाएं

जावरा. भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज ने अनुठी पहल की। धूमधाम से मनाए जा रहे श्री बलराम जन्मोत्सव के तहत 14 अगस्त 2025 गुरुवार को नगर में गीता भवन से श्री धाकड़ युवा संघ ने कलश यात्रा निकाली। इसमें भगवान बलराम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं कलश पर फलदार पौधे रखकर महिलाएं चली, ये दृश्य सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला रहा। इस कलशयात्रा को हरियाली कलश यात्रा नाम दिया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इसीलिए यह अनुठी पहल श्री धाकड़ युवा संघ द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में की गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा समाज की धर्मशाला पहुंची। जहां पर भगवान बलराम जी की महाआरती की गई। इसके बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। इसके एक दिन पहले नगर में तिरंगा व भगवा ध्वज के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

हरियाली कलश यात्रा का वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें और चेनल को लाइक व सब्सक्राइब जरूर करें

https://youtube.com/shorts/0ZCCnqfajts?si=AcVAAc4QcMAWB_1b