गोंदीशंकर के युवक ने ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद कर ली आत्महत्या

पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग में रुपए हारने का जिक्र, पुलिस ने शुरू की जांच

गोंदीशंकर के युवक ने ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद कर ली आत्महत्या

रतलाम. जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के गांव गोंदीशंकर में रहने वाले 32 साल के रमेशदास बैरागी ने 21 सितंबर 2025 की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग में रुपए हारने का जिक्र है। इसी से परेशान होकर रमेश बैरागी ने यह कदम उठाया है। वह गांव में प्रेक्टिशनर था और जावरा के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी उसने सेवाएं दे रखी है। अभी कुछ दिनों से इसी फिल्ड का काम सीखने के लिए रतलाम भी जा रहा था। रविवार को सिविल अस्पताल जावरा में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने परिजन को शव सुपुर्द किया और मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। वैसे तो केंद्र सरकार ने रुपए लगाकर ऑनलाइन गेम खेलने के सारे प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन अब यह युवक रमेशदास बैरागी कौन से गेम में रुपए हारा, इसे लेकर पुलिस आगे की जांच करेगी। फिलहाल गांव में माहौल गमगीन है।