करणी सेना परिवार के जीवन सिंह शेरपुर अनशन पर बैठे, 21 को हरदा में है आंदोलन
चार दिन से अनशन कर रहे, निजी डॉक्टर कर रहे हैं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग
रतलाम. विभिन्न 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति आंदोलन होना है। उसके पहले करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर जावरा में अपने कार्यालय पर अनशन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले इंदौर में आव्हान रैली निकालने पहुंचे थे। जहां पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे का हवाला देते हुए रैली को रोक दिया था और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी से नाराज होकर जीवन सिंह ने अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा कर दी थी। उसके बाद जावरा लौटकर अनशन शुरू कर दिया। फिलहाल उनके निजी डॉक्टर राजेंद्र शर्मा और टीम स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग कर रही है। लेकिन अनशन के चलते स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। इधर करणी सेना परिवार की बाकी टीम 21 दिसंबर के आंदोलन की तैयारी में जुटी हुई है।