तूफान वाहन की टक्कर से ग्राम मोरिया के दो युवकों की मौत

रोला-मोरिया रोड पर रणायरा फंटे के पास हादसा, कल सुबह होगा पीएम

तूफान वाहन की टक्कर से ग्राम मोरिया के दो युवकों की मौत

जावरा. रिंगनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोरिया से रोला जाने वाले रोड पर रणायरा फंटे के पास 24 सितंबर 2025 की शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार तूफान वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दोनों ही ग्राम मोरिया के रहने वाले हैं और मोरिया से रोला की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तूफान वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। रिंगनोद थाने से सब इंस्पेक्टर रघुनाथ सिंह मेहडा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कन्हैयालाल सरगरा (30) और दीपक सरगरा (22) निवासी मोरिया के रूप में हुई है। इनके शव जावरा अस्पताल में रखवाए हैं। अब 25 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।