जिले के 15 से अधिक थाना प्रभारी इधर से उधर, जावरा से जादौन रतलाम जाएंगे, यहां मंडलोई लेंगे चार्ज
आलोट में मुनेंद्र गौतम, बड़ावदा में स्वराज डाबी, पिपलोदा में रमेश कोली और कालूखेड़ा में मोहन सिंह मौर्य को दी कमान
रतलाम. लंबे समय बाद जिले भर में प्रशासनिक फेर बदल करते हुए एसपी अमित कुमार ने 15 से ज्यादा थाना प्रभारी को इधर से उधर किया है। नए आदेश के तहत जावरा सिटी थाना प्रभारी रहे जितेंद्र सिंह जादौन को रतलाम स्टेशन रोड थाने की कमान सौंप गई है। वहीं रावटी से आ रहे टीआई दीपक मंडलोई को जावरा शहर की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, बड़़ावदा में स्वराज डाबी, पिपलोदा में रमेश कोली और कालूखेड़ा में मोहन सिंह मौर्य नए थाना प्रभारी होंगे। बाकी थाना प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी निम्न सूची अनुसार दी गई है।
