दु:खद घटनाक्रम : सांप के काटने से जावरा-पिपलौदा क्षेत्र में दो बच्चों की मौत
रतलाम. जावरा और पिपलौदा क्षेत्र में 11 सितंबर 2026 की शाम दो अलग-अलग गांव में 10 से 12 साल के दो बच्चों को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश से दोनों बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक दृष्टि पिता शुभम दमामी उम्र 12 साल निवासी मावता तहसील पिपलौदा और दूसरा बच्चा गोपाल पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 10 साल निवासी कित्तुखेड़ी तहसील जावरा शामिल है। ये दोनों ही बच्चे अपने-अपने घर के पास खेल रहे थे तभी झाड़ियों में से निकले सांप ने इन्हें काट लिया और इससे स्वास्थ्य खराब हुआ। परिजन इन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक ही दिन में दो मासूम बच्चों की सर्पदंश से मौत की घटना यह बताती है कि आमजन को बारिश के दिनों में घर के आसपास सांप या अन्य जहरीले जानवरों को लेकर सावधान रहना चाहिए। शहरों में भी कई खाली भूखंडों पर घास व झाड़ियां उगी रहती है। जिनकी सफाई नहीं होने से वहां ऐसे जहरीले जानवरों का खतरा रहता है। प्रशासन और आमजन को इस और ध्यान देना चाहिए।
