सुनिए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने क्यों कि पुलिस की प्रशंसा... जानिए क्यों है नशे से दूरी जरूरी

विधायक डॉ. पांडेय के वीडियो संदेश को सुनने के लिए खबर के नीचे दी गई लिंक को क्लिक करें

सुनिए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने क्यों कि पुलिस की प्रशंसा... जानिए क्यों है नशे से दूरी जरूरी

रतलाम. जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त देश और सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। इसलिए नशे से दूरी बहुत जरूरी है। नशे के कई दुष्परिणाम है। नशा हमारे नाश, सर्वनाश का कारण बनता है। ये ऐसे कई दुष्परिणाम लेकर हमारे सामने आता है और इसीलिए स्वच्छ समाज के लिए नशे से मुक्ति का अभियान जरूरी है। मप्र पुलिस द्वारा रतलाम जिलेभर के साथ ही जावरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा यह नशा मुक्ति अभियान स्वागत योग्य है। विधायक डॉ. पांडेय ने वीडियो संदेश में कई महत्वपूर्ण बाते कही है।

विधायक डॉ. पांडेय के वीडियो संदेश को सुनने के लिए यह लिंक को क्लिक करें  https://youtube.com/shorts/uP-GYhiVEMw?si=cgoi5VNlOHWdiITV