खनिज विभाग की कार्यवाही को गलत बताते हुए रात भर थाने के बाहर सोए रहे जीवन सिंह और समर्थक

खनिज विभाग की कार्यवाही को गलत बताते हुए रात भर थाने के बाहर सोए रहे जीवन सिंह और समर्थक

रतलाम. कथित शिकायत पर जावरा ब्लॉक में झालवा-कलालिया रोड निर्माण के दौरान राजस्व विभाग के दो पटवारी के साथ खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और जीवनसिंह समर्थक रोड निर्माता ठेकेदार आयुष शर्मा के दो डंपर जप्त कर लिए। ठेकेदार शर्मा और जीवन सिंह का कहना है कि डंपर गिट्टी पर चल रहे थे। मौके पर मुरम बिल्कुल नहीं था। इसके बावजूद मुरम खनन का पंचनामा बनाया और खाली डंपर को मुरम से भरा हुआ बता कर रिंगनोद थाने में खड़ा करवा दिया। जीवन सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से झूठी है, क्योंकि जो डंपर गिट्टी परिवहन पर चल रहे है। इसकी रायल्टी भी मौके पर बता दी थी और मुरम का काम तो कुछ महीने पहले हुआ था। उसकी भी रॉयल्टी और अनुमति दिखा दी। इसके बावजूद खनिज अधिकारियों ने यह कहते हुए झूठी कार्रवाई कर दी कि ऊपर से प्रेशर है। इसी के खिलाफ सोमवार रात जीवन सिंह शेरपुर अपनी टीम के साथ रिंगनोद थाने पहुंचे और धरना दिया। वहां खनिज अधिकारियों को बहुत खरी खोटी सुनाई और दोनों डंपर नहीं छोड़ने के कारण रात में थाने के सामने ही बिस्तर डालकर सो गए। इस बीच खनिज विभाग के अधिकारी शंकर कनेश वहां से निकल गए। अब मंगलवार सुबह फिर से जीवन सिंह शेरपुर ने मामले में खनिज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और फिर से मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे। इसके बाद ही कोई हल निकल सकता है। वही जो वीडियो सामने आया है, उसमें खनिज अधिकारी कनेश कार्रवाई को सही बताते हुए मामले में आगे जांच की बात कह रहे हैं।

रात में थाना परिसर में हुई बहसबाजी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

थाने में बहसबाजी का वीडियो

मंगलवार सुबह एसडीओपी संदीप मालवीय थाने पहुंचे और बिस्तर पर ही बैठकर जीवन सिंह से चर्चा शुरू की।