ईओडब्ल्यू की टीम पिपलौदा जनपद पहुंची, अब रियावन में भी कर रही है सत्यापन
पंच गौरव जैन ने पूर्व की महिला सरपंच के खिलाफ की थी शिकायत
ईओडब्ल्यू उज्जैन कार्यालय से एक टीम पिपलौदा जनपद व रियावन पंचायत में जांच के लिए आई है।
रतलाम. जिले के पिपलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रियावन में सरकारी आबादी की भूमि को रिश्तेदारों के नाम करके कूटरचित दस्तावेजों से उन भूखंडों का विक्रय करवाने संबंधी एक शिकायत की जांच के लिए उज्जैन से ईओडब्ल्यू की टीम 6 अक्टूबर 2025 को पिपलौदा पहुंची है। वहां जनपद सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए चर्चा की। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम रियावन पंचायत पहुंच गई है। ईओडब्ल्यू निरीक्षक राम.एन. यादव के नेतृत्व में टीम रियावन में संबंधित शिकायत के तथ्यों के आधार पर भौतिक सत्यापन कर रही है। गांव के ही पंच गौरव जैन व उनके साथियों ने पंचायत की पूर्व महिला सरपंच के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरकारी आबादी की भूमि अपने रिश्तेदारों के नाम करके पूर्व सरपंच ने कूट रचित दस्तावेजों से उनका विक्रय करवा दिया है। इसी मामले में ईओडब्ल्यू जांच कर रही है।
विज्ञापन


