युवक की नृशंस हत्या : जावरा के पास सिंदुरकिया में युवक का गला रेता, शरीर पर भी घाव के कई निशान
बड़़ावदा थाना और हाटपिपलिया चौकी पुलिस जांच में जुटी
रतलाम. जावरा ब्लॉक के गांव सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव 4 अगस्त 2026 की सुबह ग्राम सिंदूरकिया में ही मिडिल स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते के किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बहुत क्रूर तरीके से की गई है। उसके गले को रेतने के साथ ही शरीर पर भी नुकीले हथियार से कई गंभीर वार किए गए है। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ावदा थाना और हाटपिपल्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाने के साथ ही हत्यारों की तलाश में जांच शुरू कर दी है। कारण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन मृतक की पहचान साहिल खान उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, चौकी प्रभारी चंद्रशेखर डिगा है सहित पुलिसबल मौजूद है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी संदीप मालवीय भी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू करवाई।
इधर दोपहर में सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और समाजजन मृतक साहिल का शव लेकर जावरा में एसडीओपी कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कुछ देर महू-नीमच हाइवे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करके आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की है। अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहिए khabarpadho.in
