एमपी में एक्सीडेंट के बाद खून नहीं बल्कि अफीम से सना हाइवे
रतलाम के जावरा में सड़क हादसे ने खोली तस्करी की पोल
रतलाम. हाईवे पर यदि कहीं एक्सीडेंट होता है तो सड़क पर खून फैल जाता है लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा शहर में महू-नीमच हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद खून नहीं बल्कि अफीम फैल गई।
बताया जा रहा है कि 3 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति मंदसौर तरफ से बाइक पर अफीम लेकर रतलाम तरफ जा रहा था। जावरा में सर्किट हाउस चौराहा के पास एक ट्रैक्टर शोरूम के सामने उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह गिरकर घायल हो गया। उसे तो इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया लेकिन मौके पर उसके कब्जे से गिरी अफीम फैल गई। अफीम की थैली पर कुछ वाहन निकल गए। इससे अफीम खून की तरह रोड पर फेल गई। जिसे जावरा शहर थाना पुलिस ने समेट कर जप्त किया। इसका वजन करीब 400 ग्राम से अधिक बताया जा रहा है। और जो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हुआ है उसका नाम रवि राठौर निवासी ग्राम सोहनगढ़ बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने इस क्षेत्र में अफीम तस्करी की पोल भी खोल कर रख दी है।
