रतलाम श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन के बाद नवागत कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने संभाला कार्यभार

रतलाम श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन के बाद नवागत कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने संभाला कार्यभार

नवागत कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह का स्वागत करते हुए कलेक्टर श्री बाथम।

रतलाम. नवागत कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को रतलाम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सुश्री सिंह इसके पहले जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी हैं। अब तक रतलाम कलेक्टर रहे राजेश बाथम ने शुक्रवार को नवागत कलेक्टर सुश्री सिंह को जिले का कार्यभार सौंपा एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर सिंह ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। वहीं शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों की योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व सुश्री मिशा सिंह ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए।