सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी करने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
जावरा कमला नेहरू संकुल केंद्र का बाबू ट्रैप, हाटपिपलिया से सेवानिवृत शिक्षक ने की थी शिकायत
रतलाम. जावरा के संकुल केंद्र कमला नेहरू कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ बाबू सहायक वर्ग दो अनिल वर्मा को उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस ने ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि हाटपिपल्या स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट को सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी करने के बदले यह रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मी नारायण लोट ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की। वहां से 9 जून 2026 को डीएसपी दिनेश चंद पटेल और निरीक्षक हिना डाबर के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस टीम जावरा पहुंची। और जैसे ही सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मी नारायण ने संकुल केंद्र के लिपिक वर्मा को ₹10000 दिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर बाबू को ट्रेप कर लिया। मामले में जांच जारी है।
कार्यवाही का वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें