चार कंजरों ने की थी सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के फार्म हाउस पर चोरी, चारों गिरफ्तार

सिर्फ एसी और फ्रिज ले गए थे जो पुलिस ने जब्त किया, आरोपी पुलिस रिमांड पर

चार कंजरों ने की थी सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के फार्म हाउस पर चोरी, चारों गिरफ्तार

रतलाम. जिले के जावरा में सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता प्रदीप चौधरी के ताल रोड स्थित फार्म हाउस में 29 अगस्त की रात चोरी हो गई थी। चोर वहां से एसी, फ्रिज, पंखा सहित अन्य घरेलू सामान ले गए थे। इसी मामले में पुलिस ने ग्राम उकेडिया के चार कंजरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो के खिलाफ पुराने आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज हैं। इन चारों के कब्जे से चोरी गई एसी और फ्रिज जब्त कर लिया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

         जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने 13 सितंबर शनिवार दोपहर इसका खुलासा किया। सीएसपी चौहान ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट भाजपा नेता के कर्मचारी महावीर जैन ने दर्ज करवाई थी। उसके बाद से ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य सुराग जुटाए। एसपी अमित कुमार और एडिशनल एसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। इसमें चार संदिग्ध की जानकारी मिली जो कंजर समुदाय से है। इसी आधार पर बाकी थानों की पुलिस टीम बनाकर उकेडिया के कंजर डेरों में दबिश दी और वहां से चोरी के आरोपी विष्णु कंजर, नरेश कंजर, अंबाराम कंजर और विशाल कंजर को गिरफ्तार किया। इन्होंने चोरी की वारदात कबूल की। इसके बाद उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में उपयोग की गई उनकी दो बाइक भी जब्त कर ली है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में इन पुलिस अधिकारी और जवानों की रही भूमिका

1.थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. कुलदीप पटेल, उनि. शिवेन्द्र कुमार, सउनि. रावजी डामर, सउनि. सी.एल. हाड़ा प्रआर.दिलीप शर्मा प्रआर. हेमन्त लिंबोदिया, प्रआर संजय आजंना , प्रआर मार्कंडेय मिश्रा, कमल नावङे, आर बालकृष्ण, म.आर.सुनिता, म.आर. कोशल्या धनगर , आर.हरदीप जाट, आर. दीपराज, आर.मनोज डाबी, आर.कमलेश डांगी, आर. गोविन्द पंवार, आर.अभीजित सिंह , आर. हीरालाल डांगी , आर. अर्जुन प्रजापत , आर सतपालसिह आर शादाब सैनिक दिलीपसिंह, सैनिक महेन्द्रसिंह।

2. थाना पिपलोदा - उनि. रुपसिंह शक्तावत, आर. मनीष तावड़, सैनिक लोकेन्द्रसिंह।

3.थाना रिंगनोद - सउनि. कमलेश सीनम।

4.थाना कालूखेड़ा -आर. मनोहर गायरी, आर. नितीन जोशी। 

5.थाना जावरा शहर - सउनि. रविन्द पुरोहित आर. अभय चौहान,आर. नागेन्द्र सिंह, आर. प्रकाश मुजाल्दे, आर. पंकज।

6.थाना बङावदा - प्रआर. राजेश पानोला, आर. गोपाल।

7.सायबर सेल – प्र आर मनमोहन शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया।