जीवन सिंह शेरपुर भोपाल पहुंचे, सीएम से मिलकर हरदा लाठीचार्ज मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की
मां करणी माता के दर्शन कर अन्न त्याग का लिया था संकल्प, वीडियो देखने के लिए खबर के नीचे दी लिंक क्लिक करें

सीएम से मिलकर बोले प्रदेश संगठन मंत्री झाला : हमें सीएम पर पूरा विश्वास, वे न्याय दिलाएंगे
रतलाम. करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर बुधवार 30 जुलाई 2025 को भोपाल में सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरदा में हुए लाठीचार्ज व इससे संबंधित घटनाक्रम की जानकारी दी तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जीवन सिंह ने सीएम से कहा कि आपने कुछ अधिकारियों को हटाया और कार्रवाई भी की है। यह स्वागत योग्य कदम है और हम इसकी प्रशंसा करते है। इसके लिए धन्यवाद भी है लेकिन हरदा के उस घटनाक्रम में और भी बड़े अधिकारी जिम्मेदार है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई करवाएं। जीवन सिंह ने कहा कि हमें आप पर पूरा भरोसा है। करणीसेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला एवं यादवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
एक दिन पहले ही मंगलवार 29 जुलाई 2025 को करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह ने राजस्थान में मां करणी माता के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। वहां इसी मामले में जिम्मेदार सभी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा न्याय मिलने तक अन्न त्याग का संकल्प भी लिया है। वहीं से बुधवार सुबह वे सीधे भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिले है।
वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें https://youtube.com/shorts/p-dDC7kQ7Wo?si=OlJcuP97_fYoy1JE
मां करणी माता मंदिर में दर्शन करते हुए करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर