जावरा में संघ के शताब्दी वर्ष पर निकला ऐतिहासिक पथ संचलन

जावरा में संघ के शताब्दी वर्ष पर निकला ऐतिहासिक पथ संचलन

जावरा. विजयादशमी आरएसएस का स्थापना दिवस भी है और इस स्थापना दिवस पर संघ के 100 साल पूरे हुए। इसी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ ने नगर में विशाल पथ संचलन निकाला। नगर स्तर पर पहली बार इतना बड़ा संचलन निकला, जिसमें हजारों स्वयं सेवक शामिल हुए। 6 घोष वाहिनी के साथ दंड लिए स्वयंसेवक अनुशासन के साथ कदम ताल मिलाते हुए निकले। करीब एक किमी लंबा संचलन था और ये पहली बार ही सिटी से होकर चौपाटी क्षेत्र में पहुंचा।

            संचलन खाचरौद नाका कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुआ। वहां पहले इंदौर से आए संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले ने बौद्धिक दिया। नगर संघ चालक धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया और उद्योगपति राम चंचलानी मंचासीन रहे। अतिथि परिचय नगर कार्यवाह आकाश भावसार ने दिया। इसके बाद निकले संघ के पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का परिचय दिया। लक्ष्मीबाई रोड पर करणीसेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर ने संचलन का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह अन्य संगठनों ने भी पुष्पवर्षा के साथ संचलन का स्वागत किया और जयकारे लगाए।

नगर में निकले ऐतिहासिक पथ संचलन का वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें 

https://youtube.com/shorts/Jrvjjz8R3H8?si=UpDZKHaFZj8koPjx    

खाचरौद नाका कृषि उपज मंडी प्रांगण में बौद्धिक के दौरान उपस्थित स्वयंसेवक