रतलाम की नई कलेक्टर होगीं सुश्री मिशा सिंह, 2016 बैच की है आईएएस अफसर

रतलाम कलेक्टर रहे राजेश बाथम को वन विभाग में अपर सचिव बनाया , मध्य प्रदेश शासन ने जारी किया आदेश

रतलाम की नई कलेक्टर होगीं सुश्री मिशा सिंह, 2016 बैच की है आईएएस अफसर

रतलाम. वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मिशा सिंह अब रतलाम जिले की कमान संभालेंगीं। वे अभी जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। मध्य प्रदेश शासन ने 30 सितंबर 2025 को प्रदेश भर के 24 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। इसमें सुश्री मिशा सिंह को रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रतलाम में पदस्थ कलेक्टर राजेश बाथम को मध्य प्रदेश शासन वन विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी यह सूची देखें