रियावन आबादी की सरकारी भूमि खरीदी बिक्री के मामले में तत्कालीन सरपंच, दो सचिव सहित 7 लोगों पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

रियावन आबादी की सरकारी भूमि खरीदी बिक्री के मामले में तत्कालीन सरपंच, दो सचिव सहित 7 लोगों पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

रतलाम. ग्राम पंचायत रियावन में आबादी की शासकीय भूमि को पंचायत संपत्ति कर पंजी में निजी बताकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उस सरकारी जमीन की खरीद बिक्री करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने शिकंजा कसा है।

          ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद तत्कालीन सरपंच सूरजबाई धाकड़, तत्कालीन पंचायत सचिव घनश्याम सूर्यवंशी और अशोक परमार के साथ ही जमीन खरीदने बेचने वाले पूर्व सरपंच के रिश्तेदार चमनलाल धाकड़, राजेश धाकड़, टीना धाकड़ और उमा धाकड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू की भोपाल विंग ने धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (ग) व 12 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले की शिकायत गांव रियावन के ही पंच गौरव जैन, वर्तमान सरपंच संतोष सोनार्थी और पिपलोदा जनपद पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़ ने की थी। जिसकी जांच के आधार पर ईओडब्ल्यू ने यह एक्शन लिया है। यह मामला वर्ष 2018-19 और 2019- 20 के दौरान का बताया जा रहा है।