जावरा की एक कॉलोनी में दिखा ये अजगर नहीं, बल्कि खतरनाक जहरीला सांप रसेल वाइपर है

जावरा की एक कॉलोनी में दिखा ये अजगर नहीं, बल्कि खतरनाक जहरीला सांप रसेल वाइपर है

रतलाम. जावरा की सिद्धि विनायक रेसीडेंसी कॉलोनी में शनिवार 10 जनवरी को अजगर जैसा सांप दिखाई दिया। वहां के सभी लोग इसे अजगर ही समझ रहे थे और पास जा-जाकर वीडियो बनाने लगे। लेकिन जब वन विभाग की टीम कॉलोनी पहुंची और वीडियो देखकर उन्होंने बताया कि ये अजगर नहीं बल्कि खतरनाक जहरीला सांप रसेल वाइपर है। ये देश के सबसे जहरीले चार प्रजातियों के सांप में से एक है। दिखने में यह अजगर जैसा है लेकिन लोग इसके भ्रम में नहीं रहें। इससे दूरी बनाए रखें, क्योकि ये बहुत ज्यादा खतरनाक है। हालांकि वन विभाग की टीम को ये सांप मौके पर नहीं मिला। लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से यह कॉलोनी की सड़कों और बगीचे में ही घुम रहा है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।    

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/glKO6bBUyTE?si=uKBe0R1zExRFOLZs

विज्ञापन