सोयाबीन फसल निकालते वक्त थ्रेशर में दुपट्‌टा फंसा और लग गई फांसी, कंसेर में युवती की मौत

दु:खद हादसा : कालूखेड़ा थाना पुलिस ने शुरू की जांच, सुबह होगा पीएम

सोयाबीन फसल निकालते वक्त थ्रेशर में दुपट्‌टा फंसा और लग गई फांसी, कंसेर में युवती की मौत

रतलाम. पिपलौदा ब्लॉक के ग्राम कंसेर में सोयाबीन फसल निकालते समय थ्रेशर मशीर में दुपट्‌टा फंसने से फांसी लगी और 19 साल की ज्योति जाट की मौत हो गई। ज्योति पिता भंवरलाल जाट अपने भाइयों और मां के साथ रियावन रोड स्थित खेत पर थ्रेशर मशीन से सोयाबीन फसल निकलवा रही थीं। उपज झेलते वक्त उसका दुपट्‌टा थ्रेशर के बेल्ट में फंस गया। दुपट्‌टे का एक छोर उसके गले में था, जिसमें खींचाव के कारण उसे फांसी लगी और मौके पर ही ज्योति की मौत हो गई। कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने घटना स्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। युवती का शव जावरा सिविल अस्पताल में रखवाया है। रविवार सुबह पीएम होगा। हादसे के बाद से ही मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।   

कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने गांव कंसेर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की।