यह कैसा निर्णय : बच्चों ने भाग कर लव मैरिज की तो माता-पिता का होगा बहिष्कार
वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
रतलाम. रतलाम जिले के पिपलोदा ब्लॉक के गांव पंचेवा में कुछ लोगों ने बैठक रखी और उसमें एक अजीब निर्णय ले लिया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक युवक ग्रामीणों द्वारा लिया गया फैसला सुनाते हुए बोल रहा है कि जिसके भी बच्चे घर से भाग कर लव मैरिज करेंगे। उसके माता-पिता को समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। यहां तक की दूध सब्जी इत्यादि की सुविधा भी नहीं मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो में तीन परिवार के लोगों का नाम लिया जा रहा है, जिनका बहिष्कार कर भी दिया गया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। वायरल वीडियो के बाद सवाल यह उठ रहा है कि यदि बच्चों ने गलती की भी हो तो माता-पिता को सजा क्यों भुगतना पड़े।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें