जावरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता के सरकारी क्वार्टर में चोरी, रक्षाबंधन मनाने खरगोन घर गए थे
इंटरलॉक तोड़कर एक लैपटॉप और 10 से 15 हजार रुपए नगदी ले गए, पुलिस ने शुरू की जांच

रतलाम. जिले के जावरा में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में एक व्याख्याता के सरकारी क्वार्टर में चोरी हो गई। मैकेनिकल ब्रांच में पदस्थ लेक्चरर डॉक्टर सुरेश चंद्र बागेश्वर रक्षाबंधन मनाने के लिए खरगोन जिले में अपने घर गए थे। वहां से मंगलवार को सुबह 10:30 बजे वापस आए। कॉलेज परिसर में स्थित अपने सरकारी क्वार्टर गए तो दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। बल्कि इंटरलॉक को भी तोड़ दिया और चोर घर में घुसे। वहां से एक लैपटॉप और करीब 10 से 15 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले भी चोरी की कई वारदात हो चुकी है। एक बार कॉलेज के कंप्यूटर व अन्य सामान भी चोरी हो गए थे। हालांकि बाद में उससे जुड़े कुछ चोर पकड़े भी गए थे। इस वाले मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।