जावरा में जीवित बच्ची को नदी में फेंक गए, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, सुरक्षित
रतलाम. जावरा में एक मासूम बच्ची को कोई जावरा-भीमाखेड़ी रोड स्थित बन्नाखेड़ा फंटे के पास पीलियाखाल नदी में फेंक गया। ये घटनाक्रम 18 जून 2026 की शाम 6 बजे का बताया जा रहा है। कचरा पन्नी बीनने वाले किसी व्यक्ति ने रोने की आवाज सुनी और आस-पास वालों को बताया। इसके बाद डायल 112 पुलिस वहां पहुंची और बालिका को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चेकअप के बाद बालिका को पूरी तरह स्वस्थ्य बताया है। बालिका का जन्म आज 18 जून 2026 को ही होना बताया जा रहा है। कोई जन्म के बाद उसे वहां नदी में पुलिया के नीचे छोड़कर चला गया था। गनीमत रही कि किसी जानवर ने हमला नहीं किया वरना बालिका का जान जा सकती है। अब औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मासूम बालिका को ऐसे खुले में छोड़ने वाले महिला-पुरुष का पता लगाने में जुटी है ताकि इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के पीछे जो भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बालिका स्वस्थ्य है और सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स व स्टाफ नर्स की निगरानी में है।