भूतेड़ा टोल बूथ के पास वीरपुरा के युवक की हत्या करने वाले युवक इंदौर के निकले, सभी 5 गिरफ्तार
30 अगस्त की रात 10 बजे कार रोड से हटाने की बात पर हुए विवाद के बाद चाकू घोपकर कर दी थी हत्या
रतलाम. जावरा-उज्जैन रोड पर भूतेड़ा टोल टैक्स के पास 30 अगस्त 2025 की रात 10 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार राकेश पांचाल (35) निवासी ग्राम वीरपुरा की चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इंदौर के रहने वाले है और घटना की रात जावरा के पास भूतेड़ा टोल बूथ के पास बीच रोड पर कार खड़ी करके खड़े थे। जब बाइक सवार राकेश पांचाल और उसके साथी भेरूसिंह ने इन्हें कार हटाने के लिए कहा तो कार सवार इंदौर के इन युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और उन्हीें में से एक ने राकेश पांचाल को चाकू घोप दिया था। इससे राकेश गंभीर घायल हुआ और फिर इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और 3 सितंबर 2025 बुधवार को एसपी अमित कुमार ने पूरे घटनाक्रम का खुलाया किया है।
इस हत्याकांड के बाद से ही एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में और अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जावरा सीएसपी युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जावरा आईए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान की टीम जांच में जुट गई। घटनास्थल व आस पास के तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटनास्थल पर संदिग्ध ब्लू रंग की बलेनो कार व उसमे सवार 5 संदिग्ध युवकों की जानकारी प्राप्त हुई। कार मालिक सुनिल गुप्ता निवासी इन्दौर से पूछताछ की तो पता चला कि कार में उसका बेटा व बेटे के दोस्त 30 अगस्त को जावरा तरफ गए थे। इससे शक और गहरा गया।
इसके बाद पुलिस ने कार सवार विशाल पिता सुनिल गुप्ता व उसके दोस्त गगनदीप सिंह पिता नरेन्द्र सिंह, विनय पिता राजेश पाठक ,आदित्य पिता सुनिल कुशवाह , राज पिता करण मण्डलोई को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस पर इन्होंने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात में कार खड़ी करके टोल बूथ के पास खड़े थे। तभी कार को हटाने की बात को लेकर इनका राकेश पांचाल से लड़ाई झगड़ा हो गया। इसी में जान से मारने के लिए बाइक सवार राकेश पांचाल को चाकु मारना स्वीकार किया। आरोपी की कार एवं एक खटकेदार धारदार चाकू आरोपी राज मंडलोई से जब्त किया गया। इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल इन अधिकारी-जवानों की रही सराहनीय भूमिका
विशेष भूमिकाः- जावरा आईए थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, उनि. शिवेन्द्र कुमार एवं, उनि कुलदीप दैथलिया, सउनि. प्रदीपसिंह तोमर प्रआऱ. संजय आँजना, प्रआर. मुकेश पाटीदार, आर. दिपराजसिंह, आर. अभिजितसिंह, आर. रविन्द्रसिंह, आऱ बालकृष्ण, आर कमलेश डांगी, आर अर्जुन चंदेल, आर हिरालाल डांगी, आर योगेन्द्र कारपेन्टर आर जीवनसिह, आर अभय चोहान थाना जावरा शहर।
सराहनीय भूमिका: – निरी अय्युब खान थाना प्रभारी बिलंपांक, निरी जितेन्द्र सिह जादोन थाना प्रभारी जावरा शहर, उनि अमित शर्मा, आर रोशन राठौर, आर अभिषेक पाठक।
सायबर टीम: - प्रआर मनमोहन शर्मा ( प्रभारी), प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार, आर मोरसिह सीसीटीवी से प्र आर शान्तिलाल, आर देवेन्द्र डोडिया, आर समरथ डुडवे।