फिर भारी बारिश की चेतावनी, नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं की 4 सितंबर को छुट्टी घोषित
रतलाम जिले में किस ब्लॉक में अब तक कितनी बारिश हुई, जानने के लिए पढ़े ये खबर
रतलाम. जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। 4 सितंबर 2025 को भी रतलाम जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर राजेश बाथम ने जिलेभर के सभी नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 4 सितंबर 2025 गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। हालांकि शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूल पहुंचना होगा।
जावरा में 3 सितंबर बुधवार को भी तेज बारिश हुई। सुबह 4 से 9 बजे तक तेज पानी गिरा। इसके बाद दोपहर में 1.30 से दोपहर 2 बजे के बीच फिर मूसलधार बारिश हुई। जावरा ब्लॉक में बुधवार को हुई बारिश मिलाकर अब तक कुल 45 इंच बारिश हो चुकी है। रतलाम जिले में सबसे ज्यादा बारिश सैलाना में हुई। वहां बुधवार सुबह 8 बजे तक 67 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। वहीं सबसे कम बारिश ताल में हुई है। वहां अब तक केवल 21 इंच पानी ही गिरा है। जबकि आलोट में अब तक 28.23 इंच पानी गिरा है। बाजना में भी अभी 32.55 इंच ही बारिश हुई है। जबकि बाकी सभी ब्लॉक या तहसील में 40 इंच या इससे अधिक बारिश हुई है।
रतलाम जिले में सबसे ज्यादा बारिश सैलाना में हुई
रतलाम शहर : 40.69 इंच
सैलाना ब्लॉक : 67.29 इंच
जावरा ब्लॉक : 44 इंच
आलोट ब्लॉक : 28.23 इंच
ताल ब्लॉक : 21.08 इंच
पिपलौदा ब्लॉक : 43.21 इंच
बाजना ब्लॉक : 32.55 इंच
रावटी ब्लॉक : 51.91 इंच
(नोट:- ये आंकड़े 3 सितंबर 2025 की सुबह 8 बजे तक के है। इसके बाद हुई बारिश इसमें शामिल नहीं है।)

रतलाम कलेक्टर द्वारा जारी 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी संबंधी आदेश